ग्रेटर नोएडा में किसान की हत्या से सनसनी, MBA छात्र से मारपीट; दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
टेन न्यूज नेटवर्क
Greatewr Noida News (09/11/2026): नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बीते दिन अपराध और सुरक्षा से जुड़ी कई घटनाएं सामने आईं। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में धान की फसल की रखवाली कर रहे किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, दनकौर में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए। इसके अलावा गलगोटिया यूनिवर्सिटी के MBA छात्र के साथ मारपीट का मामला भी सामने आया है। दूसरी ओर, दीपावली के मद्देनजर अग्निशमन विभाग ने जिले में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए, जबकि बादलपुर पुलिस ने जरूरतमंद परिवारों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।
धान की फसल की रखवाली कर रहे किसान की हत्या
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात खेत में धान की फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह करीब 9 बजे किसान का शव खेत में पड़ा मिला। प्रारंभिक आशंका है कि धान चोरी करने पहुंचे लोगों ने विरोध करने पर किसान पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जमीन पर कब्जे के विवाद में चार लोग घायल
दनकौर रेलवे स्टेशन के पास जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गलगोटिया यूनिवर्सिटी के MBA छात्र से मारपीट
इसी क्षेत्र में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के एक MBA छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र ने चार लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हर्ष नागर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दीपावली पर 19 स्थानों पर तैनात रहीं दमकल गाड़ियां
दीपावली के त्योहार को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। जिले के 19 प्रमुख स्थानों पर दमकल की गाड़ियां तैनात की गईं। इसके साथ ही बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में फायर बाइक के जरिए निगरानी की व्यवस्था की गई, ताकि आग लगने की किसी भी घटना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
बादलपुर पुलिस ने जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई दीपावली
वहीं, बादलपुर पुलिस ने दीपावली के अवसर पर सामाजिक सरोकार की पहल करते हुए जरूरतमंद परिवारों के बीच फल, मिठाई और मोमबत्तियां वितरित कीं। पुलिसकर्मियों ने बच्चों और महिलाओं के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और आभार जताया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।