नागपुर के महल क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव: पत्थरबाजी में पुलिसकर्मी घायल
टेन न्यूज नेटवर्क
नागपुर, (17 मार्च 2025): महल इलाके में सांप्रदायिक तनाव के चलते हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें दोनों समुदायों के बीच पत्थरबाजी हुई और कुछ वाहनों के शीशे टूट गए। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह हिंसा औरंगजेब विवाद के कारण भड़की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।।
टिप्पणियाँ बंद हैं।