दिल्ली विधानसभा चुनाव में 80 फीसदी उम्मीदवारों की जमानत जब्त
दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार निर्दलीय समेत 80% उम्मीदवारों को करारी हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी जमानत जब्त हो गई। 699 उम्मीदवारों में से 555 (79.39%) अपनी जमानत नहीं बचा सके। कांग्रेस के लिए यह चुनाव बेहद निराशाजनक रहा, क्योंकि पार्टी के केवल तीन उम्मीदवार ही अपनी जमानत बचाने में सफल रहे, जबकि 67 की जमानत जब्त हो गई।
अधिक पढ़ें...