दिल्ली में मोबाइल डेंटल क्लीनिक वैन की शुरुआत, उच्च स्तरीय दंत चिकित्सा उपलब्ध
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (20 मार्च, 2025): दिल्ली सरकार ने राजधानी में मोबाइल डेंटल क्लीनिक वैन सेवा की शुरुआत की है, जिससे आम जनता को उच्च स्तरीय दंत चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत फिलहाल छह मोबाइल क्लीनिक वैन सेवाएं शुरू की गई हैं, जिसे आगे और विस्तार दिया जाएगा।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने इस सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य दंत चिकित्सा सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना है, खासतौर पर स्कूली बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए। उन्होंने बताया कि इन वैन में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण होंगे, जिससे उच्च गुणवत्ता की दंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “ये मोबाइल वैन विशेष रूप से स्कूलों में जाकर बच्चों के दांतों की जांच करेगी और आवश्यक उपचार प्रदान करेगी। साथ ही, वरिष्ठ नागरिकों को भी प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि वे आसानी से अपने दांतों की देखभाल कर सकें।”
इन वैन में जीपीएस तकनीक भी लगी होगी, जिससे लोग आसानी से यह जान सकेंगे कि वैन की वर्तमान लोकेशन क्या है और वे कब और कहां जाकर इसका लाभ उठा सकते हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।