दिल्ली चुनाव में शिकस्त के बाद AAP का सांगठनिक ऑपरेशन!, कई राज्यों के प्रभारी बदले
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (21 मार्च 2025): आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं, जिसमें कई राज्यों की जिम्मेदारी नए नेताओं को दी गई है। पार्टी ने दिल्ली के मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए सौरभ भारद्वाज को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा, पंजाब का प्रभारी मनीष सिसोदिया को बनाया गया है, जबकि सत्येंद्र जैन को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इन बदलावों को पार्टी के विस्तार और राज्यों में प्रभावी रणनीति लागू करने के उद्देश्य से देखा जा रहा है।
छत्तीसगढ़, गुजरात और गोवा में भी नए प्रभारी की नियुक्ति
AAP ने अन्य राज्यों में भी संगठन को मजबूत करने के लिए नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को दी है। वहीं, गुजरात के प्रभारी के रूप में गोपाल राय को नियुक्त किया गया है, जो पहले भी विभिन्न चुनावी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। गोवा के प्रभारी के रूप में पंकज गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है। यह नियुक्तियां उन राज्यों में पार्टी के संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए की गई हैं।
पार्टी के विस्तार और चुनावी तैयारियों पर फोकस
AAP के इस संगठनात्मक फेरबदल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में हर के बाद और आगामी चुनावों की तैयारियों तथा पार्टी के राष्ट्रीय विस्तार की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। दिल्ली से बाहर अन्य राज्यों में भी पार्टी को मजबूत करने की कोशिशें की जा रही हैं। पार्टी का मानना है कि इन बदलावों से राज्य स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाया जा सकेगा। खासकर पंजाब, गुजरात और छत्तीसगढ़ में AAP की उपस्थिति को और मजबूत करने के लिए यह कदम उठाए गए हैं।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।