तिहाड़ जेल में कैसे हुई दो कैदियों की मौत?, 3 अधिकारी निलंबित
दिल्ली की तिहाड़ जेल में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें हत्या के दोषी दो कैदियों की नाले में डूबकर मौत हो गई। घटना जेल नंबर 8 में सुबह करीब 8:30 बजे हुई, जब कैदी अमित और विनय कुमार बरसाती नाला साफ करते समय उसमें गिर गए। दोनों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अधिक पढ़ें...