दिल्ली सरकार करेगी माँ यमुना का बायोमेट्रिक व टोपोग्राफिक सर्वे

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (03 October 2025): दिल्ली में लगातार बाढ़ की समस्या को देखते हुए सरकार अब यमुना की स्थिति पर विस्तृत अध्ययन कराएगी। इसके लिए सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग बायोमेट्रिक और टोपोग्राफिक सर्वे करवाने जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, बायोमेट्रिक सर्वे से यमुना नदी की तलहटी की असल स्थिति का पता चलेगा, जबकि टोपोग्राफिक सर्वे से डूब क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण और नालों की सही जानकारी मिल सकेगी। यही नहीं, इस प्रक्रिया में नजफगढ़ ड्रेन का भी सर्वे कराया जाएगा। सरकार का मानना है कि इन सर्वे रिपोर्ट्स के आधार पर यमुना से गाद हटाने और जलभराव की समस्या को स्थायी रूप से दूर करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकेंगे।

सर्वे पूरा होने के बाद यमुना से गाद निकालने के लिए सरकार राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) से एनओसी भी लेगी। दिल्ली सरकार का यह कदम राजधानी में बाढ़ नियंत्रण और यमुना की सेहत सुधारने की दिशा में अहम माना जा रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।