राजस्व अधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, सीएम ने किया शुभारंभ
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (03/10/2025): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने शुक्रवार को राजस्व विभाग के तहसीलदारों और सब-रजिस्ट्रारों के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को आधुनिक प्रशासनिक मूल्यों से जोड़ना और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता व दक्षता को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रशिक्षण केवल तकनीकी ज्ञान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें जनता की वास्तविक ज़रूरतों को समझकर काम करने की दिशा भी तय की जाएगी। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सरकारी दफ़्तरों का वातावरण ऐसा होना चाहिए, जहां ऊर्जा, अनुशासन और सेवा भावना का समावेश हो, ताकि नागरिकों को सहज और सम्मानजनक सेवाएं मिल सकें।

रेखा गुप्ता ने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने कर्तव्य को जनता की समस्याओं के समाधान के आधार पर देखें। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, पारदर्शिता और टीम भावना हमारी सरकार की कार्यशैली की पहचान है, और इन्हीं मूल्यों के साथ हर अधिकारी को जनसेवा में तत्पर रहना होगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।