बड़ी खबर: महरौली-बदरपुर रोड पर धू-धू कर जली DTC की इलेक्ट्रिक बस
राजधानी में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया, जब DTC की एक इलेक्ट्रिक बस में अचानक आग लग गई। घटना दक्षिण दिल्ली के महरौली-बदरपुर रोड पर हुई, जहां बस में पहले धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।
अधिक पढ़ें...