“Gen-Z आपको दौड़ा देगी”- केजरीवाल के बयान पर कपिल मिश्रा का पलटवार

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (13 May 2026): दिल्ली सरकार में कला एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। कपिल मिश्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल लगातार मीडिया के सामने बैठकर युवाओं को सड़कों पर उतरने के लिए उकसाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन देश की Gen-Z अब उनकी बातों में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर युवाओं ने केजरीवाल की बात मानी होती तो दिल्ली में उनकी पार्टी की ऐसी स्थिति नहीं होती। मिश्रा ने दावा किया कि पंजाब में आज चुनाव हो जाए तो वहां की युवा पीढ़ी भी आम आदमी पार्टी को जवाब दे देगी।

कपिल मिश्रा ने अपने बयान में कहा, “गिद्धों के मनाने से गाय नहीं मरा करती।” उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल पहले भी कई राष्ट्रीय मुद्दों पर विवादित रुख अपना चुके हैं। मिश्रा ने कहा कि 26 जनवरी लालकिला हिंसा, बाटला हाउस एनकाउंटर और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे मामलों पर सवाल उठाकर केजरीवाल ने अपने अराजक इरादे पहले ही जाहिर कर दिए थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भारत के हालात बिगड़ने का सपना देखते हैं, लेकिन देश अब कमजोर नहीं बल्कि मजबूत दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मंत्री कपिल मिश्रा ने पंजाब की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की जनता और युवा अब सब समझ चुके हैं। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर पंजाब की Gen-Z सड़कों पर उतर आई तो आम आदमी पार्टी के नेताओं को जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। मिश्रा ने कहा कि देश के युवाओं को भड़काने की राजनीति बंद होनी चाहिए और भारत की बर्बादी के सपने देखने वालों को जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी। उन्होंने कहा कि देश का युवा विकास, रोजगार और स्थिरता चाहता है, अराजक आंदोलन नहीं।

गौरतलब है कि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने Gen Z को संबोधित करते हुए कहा कि, “अगर नेपाल का और बांग्लादेश का Gen Z सड़कों पर उतरकर अपने देश की सरकारों को बदल सकता है, तो हमारे देश का Gen Z पेपर लीक करने वाले मंत्रियों जेल नहीं भेज सकता… “।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।