शाहदरा में मामूली विवाद बना खूनी खेल: गीता कॉलोनी में रिक्शा चालक की हत्या
दिल्ली के शाहदरा जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र के महिला कॉलोनी इलाके में शनिवार रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक रिक्शा चालक की उसके ही साथी ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अधिक पढ़ें...