शाहबाद डेयरी में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, बवाना व्यापारी हत्याकांड के आरोपी घायल होकर गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (10 March 2026): राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह गोलियों की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई। आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह एनकाउंटर उस समय हुआ जब पुलिस टीम एक संदिग्ध वाहन का पीछा कर रही थी। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गोली लगने के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्य पांडे के रूप में हुई है। दोनों बदमाश लंबे समय से पुलिस की तलाश में थे और बवाना के एक व्यापारी की हत्या के मामले में वांछित बताए जा रहे थे। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इनके पास से एक पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि वांटेड बदमाश रोहिणी सेक्टर-34 इलाके में आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर ट्रैप लगाया। जैसे ही दोनों आरोपी वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कुल 11 राउंड फायरिंग हुई। इसमें बदमाशों की ओर से 6 राउंड और पुलिस की तरफ से 5 राउंड गोलियां चलाई गईं। इसी दौरान एक बदमाश को गोली लग गई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया गया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी करीब एक महीने पहले हुए बवाना व्यापारी हत्याकांड में शामिल थे। उस घटना में बदमाशों ने व्यापारी का पीछा कर उसे गोली मार दी थी और वारदात के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और अब उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।