दिल्ली की हवा ‘जहरीली’, एक भी दिन साफ नहीं स्वाति मालीवाल ने बताया लोगों के खिलाफ ‘लगातार अपराध’

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (10 March 2026): स्वाति मालीवाल ने राजधानी में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता को लेकर गंभीर चिंता जताई है। राज्यसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली का वायु प्रदूषण केवल पर्यावरणीय संकट नहीं, बल्कि यहां रहने वाले लोगों के खिलाफ लगातार जारी एक “अपराध” है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से इस समस्या से निपटने के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई करने की मांग की।

राज्यसभा में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान मालीवाल ने कहा कि जब तक प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो जाता, तब तक एयर और वॉटर प्यूरीफायर को वस्तु एवं सेवा कर (GST) से पूरी तरह छूट दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वायु प्रदूषण से निपटने के लिए नीतिगत फैसलों को तेजी से लागू करना जरूरी है।

मालीवाल ने CAQM को अधिक स्वतंत्र और प्रभावी बनाने की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि इस आयोग को नौकरशाही के चंगुल से मुक्त कर पूरी तरह स्वायत्त संस्था बनाया जाए और इसका नेतृत्व विशेषज्ञों के हाथ में हो, ताकि प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठोस और वैज्ञानिक निर्णय लिए जा सकें। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण को खत्म करने के लिए कम से कम 10,000 करोड़ रुपये का एक विशेष फंड बनाया जाए। मालीवाल के मुताबिक इस फंड का स्पष्ट लक्ष्य प्रदूषण को स्थायी रूप से कम करना होना चाहिए और इसके लिए पर्याप्त संसाधन और अधिकार भी उपलब्ध कराए जाने चाहिए।

मालीवाल ने कहा कि आज स्थिति यह है कि दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानियों में गिनी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि 2025 में दिल्ली में एक भी दिन ऐसा नहीं रहा जब हवा की गुणवत्ता “अच्छी” श्रेणी में दर्ज की गई हो। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ तक लोगों को सलाह दे रहे हैं कि अगर संभव हो तो वे कुछ समय के लिए शहर छोड़ दें।अपने भाषण में उन्होंने पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा। मालीवाल ने आरोप लगाया कि 2015 से 2023 के बीच हरित उपकर के रूप में 1,500 करोड़ रुपये जुटाए गए, लेकिन उसका आधे से भी कम खर्च हुआ। साथ ही उन्होंने कहा कि पराली जलाने की समस्या का स्थायी समाधान तभी संभव है जब किसानों को प्रति एकड़ 5,000 रुपये का मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें पराली जलाने के अलावा कोई व्यवहारिक विकल्प मिल सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।