दिल्ली में प्रदूषण चरम पर, घनी धुंध से दिन में अंधेरा सा माहौल
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया, जिसकी वजह से राजधानी कई घंटों तक घनी धुंध की चादर में लिपटी रही। राष्ट्रपति भवन के आसपास सुबह 7 बजे तक विजिबिलिटी इतनी कम थी कि वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। हवा में फैली जहरीली परत के कारण लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
अधिक पढ़ें...