नजफगढ़ ड्रेन में हाईटेक ड्रेजिंग की शुरुआत, फिनलैंड की ‘वॉटर मास्टर’ मशीन से बाढ़ नियंत्रण को नई ताकत
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (16 जनवरी, 2026): दिल्ली में नजफगढ़ ड्रेन की सफाई और बाढ़ नियंत्रण को लेकर एक अहम कदम उठाया गया है। फिनलैंड से लाई गई अत्याधुनिक ‘वॉटर मास्टर’ (Water Master) मशीन का जलावतरण करते हुए नजफगढ़ ड्रेन में ड्रेजिंग कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया गया। यह मशीन दशकों से जमी 30 से 40 वर्ष पुरानी सिल्ट को काटकर सक्शन तकनीक (Suction Technology) के माध्यम से सीधे बाहर निकालने में सक्षम है, जिससे पानी तुरंत वापस ड्रेन में प्रवाहित हो जाता है और गाद अलग स्थान पर एकत्र होती है।
इस मौके पर बताया गया कि यह नई तकनीक पहले इस्तेमाल हो रही मशीनों की तुलना में कई गुना अधिक तेज, प्रभावी और आधुनिक है। लगभग 6 मीटर पानी में खड़े होकर और करीब 18 फुट गहराई तक काम करने वाली यह एम्फीबियन मल्टीपर्पस ड्रेजर (Amphibian Multipurpose Dredger) बाढ़ नियंत्रण (Flood Control) और प्रदूषण रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके साथ हॉपर बार्ज (Hopper Barge) को भी उतारा गया है, जिससे निकाली गई सिल्ट को सुरक्षित तरीके से ट्रांसपोर्ट किया जा सके।
दिल्ली सरकार का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में यमुना और उससे जुड़े नालों की सफाई के लिए विश्वस्तरीय तकनीक अपनाई जा रही है। यह पहल केवल ड्रेजिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाने के व्यापक अभियान का हिस्सा है।
नजफगढ़ ड्रेन, जिसे पहले साइबी नदी के नाम से जाना जाता था, दिल्ली की जल निकासी व्यवस्था का एक अहम हिस्सा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।