मोमो से मोहब्बत, मगर लोगों से दूरी? दिल्ली को खुद से पूछना होगा ये सवाल
दिल्ली शहर कई मुद्दों पर बंटा हुआ दिख सकता है, लेकिन कुछ बातों पर लगभग सभी की सहमति है, प्रदूषण खराब है, सरोजिनी नगर की शॉपिंग का अलग ही मज़ा है और मोमो अब सिर्फ खाना नहीं, एक इमोशन है। ग्रेटर कैलाश से लेकर बुराड़ी तक शाम का नज़ारा लगभग एक जैसा होता है, चांदी रंग की पेपर प्लेट, तीखी लाल चटनी, मेयोनीज़ और भाप उड़ाते गरमागरम मोमो।
अधिक पढ़ें...