आदर्श नगर में दिल दहला देने वाली वारदात: महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या
New Delhi News (20 अप्रैल 2026): दिल्ली के आदर्श नगर (Adarsh Nagar) थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली हत्या (Murder) की वारदात सामने आई, जहां थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर रेलवे पटरी के पास एक महिला की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि बीच-बचाव करने आए उसके पति को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोपियों ने महिला पर कई वार करने के बाद पत्थर से उसका चेहरा कुचलने की भी कोशिश की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आदर्श नगर थाना पुलिस (Delhi Police) तुरंत मौके पर पहुंची, जहां महिला खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थी, जबकि उसका पति आशु गंभीर रूप से घायल हालत में वहीं पड़ा हुआ था। इसी दौरान मौके पर पहुंचे स्थानीय पत्रकार किरणपाल ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल पति को अपने भाई की मदद से कंधे पर उठाकर तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल (Babu Jagjivan Ram Hospital) पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने मौके से साक्ष्य (Evidence) जुटाने के लिए क्राइम टीम (Crime Team) और फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) को भी बुलाया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की, जिसमें स्थानीय लोगों ने तीन संदिग्ध आरोपियों पर हत्या का शक जताया है। परिजनों ने भी इन आरोपियों की पहचान पुलिस को बता दी है, जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मृतका के नाबालिग बेटे, पड़ोसन सोनी और रिश्तेदार ज्ञानदेवी के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और हत्या के पीछे की वजह का भी खुलासा किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस ने हत्या (Murder) और हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं पुलिस घायल पति के बयान का इंतजार कर रही है, जिससे वारदात की असली वजह सामने आ सके।
इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर राजधानी में कानून व्यवस्था (Law & Order) पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई इस घटना से साफ है कि अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं रहा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।