दक्षिणी दिल्ली के किशनगढ़ में गांजा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (20 April 2026): दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा सप्लाई के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने एक सप्लायर और दो पेडलर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 3.142 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई क्षेत्र में चल रही नशीले पदार्थों की तस्करी पर बड़ी चोट मानी जा रही है और इससे स्थानीय स्तर पर सक्रिय ड्रग नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

यह पूरी कार्रवाई 4 अप्रैल 2026 को उस समय अंजाम दी गई जब किशनगढ़ थाने की टीम नियमित गश्त पर थी। पुलिस टीम, जिसमें एसआई कमल चौधरी, एएसआई सुरेंद्र कुमार सहित अन्य स्टाफ शामिल थे, ने अरुणा आसफ अली रोड के IUAC रेड लाइट के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के पास किसी भी तरह का वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ओरजीत लामा और पुलोटो के रूप में हुई है, जो किशनगढ़ इलाके के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस ने तीसरे आरोपी के रूप में के केनाका रोचिल को भी गिरफ्तार किया, जो इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सप्लायर बताया जा रहा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी मूल रूप से नागालैंड के दीमापुर के रहने वाले हैं और रोजगार की तलाश में दिल्ली आए थे। के केनाका रोचिल पहले फूड डिलीवरी का काम करता था, लेकिन अतिरिक्त कमाई के लालच में उसने ड्रग सप्लाई शुरू कर दी। वहीं ओरजीत लामा, जो पहले होटल इंडस्ट्री में काम करता था, नशे की लत और बेरोजगारी के कारण इस धंधे में उतर गया। पुलोटो, जो पहले बेंगलुरु के एक कैफे में काम करता था, वह नेटवर्क में बतौर डिस्ट्रीब्यूटर जुड़ा।

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी बेहद सुनियोजित तरीके से काम कर रहे थे। सप्लायर रोचिल गांजा लाकर पुलोटो को देता था, जो आगे इसे सप्लाई करता था, जबकि ओरजीत लामा इसे छोटे-छोटे पैकेट्स में तैयार कर सड़क स्तर पर बेचता था। पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी कूरियर जैसी पैकिंग का इस्तेमाल करते थे। तीनों के बीच आपसी भरोसा और एक ही क्षेत्र से होने के कारण उनका नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था, जिसे अब पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।