साहित्य प्रेमी मण्डल के ‘स्वर गंगा’ कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का शानदार आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (20/04/2026): साहित्य प्रेमी मण्डल (पंजी.) के तत्वावधान में महाकवि निराला की स्मृति में ‘स्वर गंगा’ कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह रविवार, 19 अप्रैल को हिन्दी भवन, नई दिल्ली में भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम बृज शुक्ल ‘घायल’, अल्हड़ बीकानेरी, गोस्वामी आर.सी. भारती और नन्द किशोर ‘किशोर’ को भी समर्पित रहा। कार्यक्रम का संचालन अपने अनोखे अंदाज में हास्य व्यंग के जाने माने कवि प्रवीण शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में संस्था के एडवोकेट संरक्षक मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर कवि अरुण जैमिनी को ‘अल्हड़ बीकानेरी हास्य-रत्न सम्मान’, प्रतिष्ठित कवि तेज नारायण ‘बेचैन’ को ‘निराला श्री सम्मान’, कवि विनीत चौहान को ‘साहित्य-भारती सम्मान’ तथा कवि दिनेश रघुवंशी को ‘काव्य किशोर सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

कवि सम्मेलन में एडवोकेट कवि मुकेश शर्मा काव्य पाठ, अरुण जैमिनी, तेज नारायण ‘बेचैन’, विनीत चौहान, दिनेश रघुवंशी, डॉ. प्रवीण शुक्ल (वरिष्ठ हास्य-व्यंग्य कवि), डॉ. रुचि चतुर्वेदी (गीत-ग़ज़ल) और कलाम भारती (ओजस्वी कवि) ने अपनी रचनाओं का काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस दौरान ‘पुस्तक विमोचन’ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें ‘रामनाम सुखदाई’ (लेखक: श्रीभगवान दीक्षित) और ‘खामोश मन का शहर’ (लेखक: अमित अक्स) का लोकार्पण किया गया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।