New Delhi News (20 अप्रैल 2026): दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने महिला आरक्षण (Women Reservation) विधेयक को लेकर विपक्ष, खासकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस राजनीति से ऊपर उठकर मातृशक्ति (Women Empowerment) की पीड़ा को सामने रखने के लिए आयोजित की गई थी।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पिछले कई दिनों से महिला आरक्षण को लेकर समाज में व्यापक चर्चा चल रही है और इस दौरान कई महिलाओं की भावनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा राजनीति का नहीं बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान और प्रतिनिधित्व (Representation) से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि संसद में महिला आरक्षण पर सभी के लिए ‘विन-विन’ स्थिति थी, जिसमें 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाकर महिलाओं को शक्ति देने का अवसर था, लेकिन विपक्ष ने इसे रोकने का प्रयास किया।
सचदेवा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद में कुछ नेताओं की “कुटीर मुस्कान” यह दिखा रही थी कि वे इस ऐतिहासिक फैसले को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि सही निर्णय भविष्य तय करते हैं, लेकिन राहुल गांधी ने महिलाओं को राष्ट्र के निर्णयों में भागीदारी से रोकने का काम किया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने आगे कहा कि महिला आरक्षण का निर्णय भले ही फिलहाल टल गया हो, लेकिन इसे कोई ताकत लंबे समय तक रोक नहीं सकती। सचदेवा ने कहा कि देश की बेटियों और महिलाओं का प्रतिनिधित्व मुख्यधारा में सुनिश्चित करना समय की मांग है और यह होकर रहेगा।
परिसीमन (Delimitation) के मुद्दे पर भी उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि 2002 में हुए परिसीमन के दौरान ही 2025 में नए परिसीमन का रास्ता तय हो चुका था, लेकिन विपक्ष अपनी कमजोरी और राजनीतिक असमंजस को महिलाओं के मुद्दे के पीछे छुपाने की कोशिश कर रहा है।
उन्होंने दावा किया कि जिन दलों ने पहले महिला आरक्षण का समर्थन किया था, आज वही इसे रोकने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे उनके भीतर भी महिलाओं का विरोध देखने को मिलेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।