नोएडा में होली पर जलापूर्ति का विशेष इंतजाम | Noida Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (13 मार्च, 2025): नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में जल विभाग ने होली त्योहार को देखते हुए जलापूर्ति का विशेष इंतजाम किया है। आमतौर पर शहर में सुबह और शाम जलापूर्ति की जाती है, लेकिन होली के दिन, 14 मार्च 2024 को, अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी।

इस दिन जल विभाग सुबह और शाम के अलावा दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक भी पानी की आपूर्ति करेगा। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि त्योहार के दौरान लोगों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।

इस पहल से नोएडा के लोग होली के दौरान पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कर सकेंगे और त्योहार को आनंदपूर्वक मना सकेंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।