किंगडम ऑफ़ ड्रीम्स में लगी भीषण आग, आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

टेन न्यूज नेटवर्क

गुरुग्राम (13 मार्च 2025): गुरुग्राम के सेक्टर-29 में स्थित प्रसिद्ध किंगडम ऑफ़ ड्रीम्स में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह आग बंद पड़ी इमारत के अंदर रखे फर्नीचर और अन्य सामान में लगी। हालांकि, आग लगने की सही वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि किंगडम ऑफ़ ड्रीम्स पिछले कई सालों से बंद पड़ा था, जिसके कारण वहां कोई नियमित गतिविधि नहीं हो रही थी। ऐसे में इस आग के पीछे कोई तकनीकी खराबी है या कोई अन्य कारण, इसकी जांच जारी है।

गौरतलब है कि किंगडम ऑफ़ ड्रीम्स कभी गुरुग्राम का प्रमुख आकर्षण हुआ करता था, जहां सांस्कृतिक और मनोरंजन से जुड़े कई बड़े इवेंट आयोजित किए जाते थे। हालांकि, आर्थिक और प्रबंधन से जुड़ी दिक्कतों के कारण इसे कुछ साल पहले बंद कर दिया गया था। अब इस आग की घटना ने एक बार फिर इसे चर्चा में ला दिया है। प्रशासन द्वारा जल्द ही इस मामले में विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की उम्मीद है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।