दिल्ली के बाद फरीदाबाद में भी लहराया बीजेपी का परचम, 3 लाख वोटों से मिली जीत

टेन न्यूज नेटवर्क

फरीदाबाद (13 मार्च 2025): फरीदाबाद नगर निगम चुनाव (Faridabad Nagar Nigam Election) में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए अपना परचम लहराया है। भाजपा प्रत्याशी प्रवीण जोशी (BJP Candidate Praveen Joshi) ने कांग्रेस उम्मीदवार लता रानी (Congress Candidate Lata Rani) को 3,16,852 वोटों के बड़े अंतर से हराकर मेयर पद पर कब्जा जमाया। इस चुनाव में प्रवीण जोशी को 4,16,927 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी लता रानी को मात्र 1,00,075 वोट से ही संतोष करना पड़ा। आम आदमी पार्टी (AAP) की निशा दलाल (AAP Candidate Nisha Dalal) तीसरे स्थान पर रहीं, जिन्हें 29,977 वोट मिले।

एकतरफा मुकाबले में भाजपा की बड़ी जीत

बुधवार सुबह जैसे ही मतगणना शुरू हुई, भाजपा और कांग्रेस खेमे में हलचल तेज हो गई। लेकिन पहले ही राउंड से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण जोशी ने बढ़त बना ली, जो आखिरी राउंड तक कायम रही। 13 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी को विजेता घोषित कर दिया गया। नतीजे घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और पूरे शहर में जश्न का माहौल बन गया।

नगर निगम चुनाव में अन्य दलों का प्रदर्शन

चौथे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मनसा पासवान रहीं (BSP Candidate Mansa Paswan) , जिन्हें 23,973 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी अंजना शर्मा को 9,285 वोट, जबकि संगीता यादव को 11,335 वोट मिले। इसके अलावा, 10,223 मतदाताओं ने नोटा (NOTA) का इस्तेमाल किया। हरियाणा चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मतगणना के आधिकारिक आंकड़े दर्ज किए जा चुके हैं।

दिल्ली में भी भाजपा की जीत के बाद फरीदाबाद में विजय पताका

फरीदाबाद नगर निगम चुनाव से पहले ही दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड जीत मिली थी। दिल्ली की 70 में से 48 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया, जबकि आम आदमी पार्टी सिर्फ 22 सीटों तक सिमट गई। इससे पहले 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी को क्रमशः 67 और 62 सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन इस बार उसे करारा झटका लगा। वहीं, कांग्रेस का इस चुनाव में भी खाता नहीं खुला।

भाजपा में जश्न का माहौल, प्रवीण जोशी ने जताया आभार

फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान विजयी प्रत्याशी प्रवीण जोशी ने जनता और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता की उम्मीदों की जीत है और वे जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। भाजपा की इस बड़ी जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है और उन्होंने इसे एक मजबूत संकेत बताया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।