महिलाओं की उपलब्धियों एवं योगदान का सम्मान करना चाहिए: डाॅ0 सचित आनंद अरोरा
आई0 टी0 एस0 डेंटल काॅलेज, ग्रेटर नोएडा में दिनांक 08.03.2025 को महिला दिवस के अवसर पर संस्थान में कार्यरत महिला कर्मचारियों और अध्ययनरत छात्राओं के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डाॅ0 सचित आनंद अरोरा ने सभी महिला कर्मचारियों एवं छात्राओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं हमारे समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना हमारा समाज अधूरा होगा। महिला दिवस पर हमें महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने और उनके सशक्तिकरण के लिए काम करने का संकल्प लेना चाहिए। हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करना चाहिए। डाॅ0 अरोरा ने संस्थान में अध्ययनरत छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हमारी छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध हैं।
डाॅ0 अरोरा ने कहा कि संस्था में 80 प्रतिशत से ज्यादा संख्या छात्राओं की रही है। आजकल देश की लडकियां खासकर शिक्षा के क्षेत्र में लडकों को भी मात देकर उनसे आगे बढ रही है तथा देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। महिला दिवस हमें महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है। हमें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम हमारी छात्राओं को और अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा।
इस अवसर पर अपने बधाई संदेश में आई0 टी0 एस0 – द एजूकेशन गु्रप की लेडी वाइस चेयरमैन श्रुति चड्ढा ने कहा कि देश एवं समाज को आगे बढाने के लिए महिलाओं का बहुत अहम स्थान है। देश की महिलाएं आज हर क्षेत्र में चाहे शिक्षा, चिकित्सा एवं प्रशासनिक कार्य के क्षेत्र में पुरूषों की भांति बराबर का योगदान दे रही है।
टिप्पणियाँ बंद हैं।