नोएडा में “क्रीसेन्थेमम फ्लावर शो 2024” का भव्य आयोजन, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (08 दिसंबर 2024): नोएडा प्राधिकरण और फ्लोरिकल्चर सोसाइटी के संयुक्त प्रयास से “नौएडा क्रीसेन्थेमम फ्लावर शो 2024” का आयोजन 14 और 15 दिसंबर को हेलीपैड ग्राउंड, शिवालिक पार्क, सेक्टर-33ए के पास किया जाएगा। यह शो फूलों के शौकीनों और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक अनोखा अनुभव लेकर आएगा।
इस शो में क्रीसेन्थेमम के विभिन्न प्रकार और रंग-बिरंगे फूलों की प्रदर्शनी की जाएगी। शो का उद्घाटन 14 दिसंबर को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। उद्घाटन के बाद शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जो प्रतिभागियों और दर्शकों का मनोरंजन करेगा।
दूसरे दिन यानी 15 दिसंबर को सुबह 9 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें बच्चों और युवाओं को अपनी कला प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इसके बाद शाम 4 बजे से 6 बजे तक पुरस्कार वितरण समारोह होगा। यह कार्यक्रम दोनों दिन दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा।
आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और “हरित स्वच्छ सुरक्षित नौएडा” का संदेश प्रसारित करना है। Noida Authority की ACEO वंदना त्रिपाठी ने बताया कि ने इस आयोजन से लोगों में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का एहसास बढ़ेगा। वहीं दूसरी तरफ 2 दिन के इस आयोजन के अंतर्गत काफी लोगों को आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन पर्यावरण के प्रति लोगों को उनके गार्डन मेंटेन करने एवं अत्यधिक वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित करेगा। जहां एक तरफ इस आयोजन से पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तो वहीं दूसरी तरफ पॉजिटिव एक्टिविटी होने से मानसिक शांति भी होगी।
यह शो न केवल फूलों की खूबसूरती का प्रदर्शन करेगा, बल्कि एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहां शहरवासी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखा सकें। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
स्थान: हेलीपैड ग्राउंड, शिवालिक पार्क, सेक्टर-33ए, नोएडा
तारीख: 14-15 दिसंबर 2024
समय: दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक
मुख्य कार्यक्रम: क्रीसेन्थेमम फूलों की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण
यह आयोजन नोएडा के लोगों को प्रकृति और पर्यावरण से जोड़ने का बेहतरीन अवसर देगा।
टिप्पणियाँ बंद हैं।