NOIDA सेक्टर 34 फेडेरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए द्वारा मनमोहक होली मिलन समारोह का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (09 मार्च 2025)

नोएडा सेक्टर-34 फेडेरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए द्वारा 8 मार्च को सामुदायिक केंद्र में होली मिलन समारोह और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित रंगारंग संगीत कार्यक्रम में सेक्टरवासियों ने जमकर आनंद लिया।

 

 

फेडरेशन ऑफ़ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 के अध्यक्ष के जे जैन एवं महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि होली मिलन समारोह के दौरान सभी सेक्टरवासियों ने फूलों की होली खेली और अतिथियों को रंगीन चुन्निया पहनाकर स्वागत किया । मनोरंजन के लिए आयोजित डीजे नाइट में स्थानीय सिंगर के गीतों पर उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक डांस कर माहौल को और रंगीन बना दिया।

 

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही, कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी सम्मान चिह्न प्रदान कर उनकी भूमिका की सराहना की गई।

 

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विमला बाथम , और टेन न्यूज नेटवर्क के संस्थापक गजानन माली प्रमुख रूप से शामिल रहे।

समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन की भी व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को पूर्ण आनंद का अनुभव हुआ। फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 के इस आयोजन को सभी ने सराहा और इसकी भव्यता की प्रशंसा की।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।