लोधी गार्डन में धूमधाम से मनाया गया होली मंगल मिलन समारोह, “रंग बरसे भीगे…”

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (09 मार्च 2025): दिल्ली के लोधी गार्डन में धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा होली मंगल मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम में शामिल होकर सभी को होली की शुभकामनाएँ दी और कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस त्योहार को मिल-जुलकर मनाएं और आपसी भाईचारे को और मजबूत करें।

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस समारोह में दिल्ली कैबिनेट के मंत्री और अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए। इंस्टाग्राम दिल्ली के किसी अमेरिका गुप्ता भी इस आयोजन का हिस्सा बने। सभी ने मिलकर एकता और सौहार्द के संदेश को आगे बढ़ाया और लोगों के साथ रंगों की खुशी साझा की। कार्यक्रम में पारंपरिक लोक गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने समा बाँध दिया, जिससे माहौल उल्लासमय हो गया। इस होली मिलन समारोह के दौरान दिल्ली सरकार ने 2025-26 के बजट पर जनता की राय भी ली। सरकार के प्रतिनिधियों ने नागरिकों से बातचीत कर उनकी जरूरतों और अपेक्षाओं को समझने का प्रयास किया। इस पहल से जनता को न केवल सरकार तक अपनी बात पहुँचाने का अवसर मिला, बल्कि यह भी दिखाया कि सरकार नागरिकों की राय को प्राथमिकता देती है।

उत्सव में घुला भाईचारे और खुशियों का रंग

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाइयाँ खिलाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। सभी ने मिलकर त्योहार की खुशियों को साझा किया और सामाजिक समरसता का परिचय दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि होली हमें प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देती है, और हमें इसे पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए ताकि समाज में सद्भावना बनी रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।