नोएडा बीजेपी महिला मोर्चा ने किया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (07 मार्च 2025): आज 7 मार्च को नोएडा के सेक्टर 116, BJP कार्यालय नोएडा में महिला मोर्चा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का बृहत स्तर पर आयोजन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नोएडा महानगर के विधायक पंकज सिंह और जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता की उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम में समाज में अपना विशिष्ट योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ता बहनों को और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं को सम्मान किया गया ।साथ ही अंग दान करने की प्रेरणा देने के लिए डॉक्टर श्वेता गोयल (आँखों की स्पेशलिस्ट ) ने अपने प्रेरणादायक विचार द्वारा नेत्र दान को प्रोत्साहित किया है और कैम्प लगाया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान विधायिका/महिला आयोग अध्यक्ष विमला बाथम, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख सुचित्रा पाठक कक्कड़, जिला महामंत्री गिरिजा सिंह ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिला बहनों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शारदा चतुर्वेदी ने कारी।

कार्यक्रम में महामंत्री गणेश जाटव, उमेश त्यागी, शिवानी शरद, राज श्री गुप्ता, मधु मेहरा, डॉ दीपाली दीक्षित, शारदा सिंघल, रेनू बाला, रेखा सिंह, सविता सिंह, ऊषा किशोर, साइमन चौधरी, प्राची सिंह, ममता सिंह, आरती व समस्त मंडल अध्यक्ष टीम के साथ उपस्थित रहीं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।