लखनऊ (05 मार्च 2025): 8 मार्च को विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जाता है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले पर योगी सरकार (Yogi Government) उत्तर प्रदेश की महिलाओं को वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट में एक विशेष तोहफा दिया हैं। बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से 96 लाख महिलाओं को लाभ दिया है। यूपी सरकार के इस फैसले से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की महिलाओं में काफी खुशी की लहर देखने को मिल रही है।
96 लाख महिलाओं को मिला राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का लाभ
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 8 मार्च को महिला दिवस भी है और प्रदेश सरकार मातृशक्ति की सुरक्षा, उनके सरकार सम्मान और स्वावलंबन के लिए भी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से अब तक 96 लाख महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जा चुका है। बीसी सखी योजना के अंतर्गत अकेले उत्तर प्रदेश में 39556 बीसी सखी के द्वारा 31,103 करोड रुपए से ज्यादा व्यक्ति लेन-देन किया जा चुका है, जिसके माध्यम से उन्होंने 84.38 करोड़ का शुद्ध लाभांश भी अर्जित किया है।
आगे सीएम योगी ने कहा कि लखपति दीदी योजना के अंतर्गत 31 लाख से अधिक लखपति दीदियों को चिन्हित किया गया है। उनमें से 2 लाख से अधिक महिलाएं ऐसी हैं जो अब तक लखपति की श्रेणी में आ चुकी हैं। हमारी सरकार ने पीएसी की तीन महिला बटालियन का गठन किया है। यूपी पुलिस में 156000 कार्मिकों की भर्ती की गई, जिसमें 20% अनिवार्य रूप से महिलाओं की भर्ती की गई। 62000 पुलिस भर्ती की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में चल रही है और हमारा प्रयास है कि इसमें 20 फीसदी महिलाएं चयनित हों।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।