27 साल बाद सत्ता में आई भाजपा का वादा अधूरा, महिलाओं को ₹ 2500 नहीं मिले: AAP
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली, (02 मार्च 2025): आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि दिल्ली की सत्ता में आने के बावजूद वह अपने वादों को निभाने में नाकाम रही है। “आप” की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि भाजपा ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन 8 मार्च की तय समयसीमा नजदीक होने के बावजूद अब तक यह वादा अधूरा है।
प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि 27 साल बाद सत्ता में लौटने के बावजूद भाजपा का ध्यान गवर्नेंस पर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अभी भी केवल आम आदमी पार्टी को निशाना बनाने और गाली-गलौज की राजनीति करने में लगी हुई है। “आप” प्रवक्ता ने भाजपा से आग्रह किया कि वह अब सत्ता में है, इसलिए उसे अपने व्यवहार में बदलाव लाना चाहिए और दिल्ली की जनता से किए गए वादों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
आम आदमी पार्टी ने कहा कि दिल्ली को अच्छे गवर्नेंस की जरूरत है और भाजपा को महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने का अपना वादा तुरंत पूरा करना चाहिए। प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने यह वादा किया था कि पहली कैबिनेट बैठक में ही यह प्रस्ताव पास होगा और पहली किस्त 8 मार्च तक महिलाओं के खातों में पहुंच जाएगी। लेकिन अब तक इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया है।
आम आदमी पार्टी ने भाजपा से अपील की है कि वह दोषारोपण और गाली-गलौज की राजनीति छोड़कर दिल्ली की जनता के लिए किए गए वादों को निभाए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।