रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के ब्लड डोनेशन कैंप में 34 यूनिट रक्त एकत्रित
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा, (02 मार्च 2025): रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा द्वारा आज एटीएस डोल्से सोसाइटी, ग्रेटर नोएडा में एक ब्लड डोनेशन और कार्डियक हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चला, जिसमें सोसाइटी के निवासियों और अन्य स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
क्लब सदस्य मनु जिंदल ने जानकारी दी कि इस रक्तदान शिविर में कुल 49 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन 15 लोग हीमोग्लोबिन की कमी व अन्य स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान नहीं कर सके। बाकी 34 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया, जिससे ज़रूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्त संग्रहित किया जा सका।

इसके साथ ही, डॉ. अजीत सिंह द्वारा आयोजित निशुल्क ईसीजी जांच कैंप में 20 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और अपनी हृदय स्थिति की जांच करवाई। इस कैंप में एलजी कंपनी की ओर से प्रतिभागियों को एक विशेष उपहार भी प्रदान किया गया, जिससे लोगों में और अधिक उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास गर्ग, मुकुल गोयल, सचिन जिंदल, मनु जिंदल, मोहित बंसल, कपिल गर्ग, शुभम सिंघल, विनय गुप्ता, मनीष गुप्ता, राकेश शर्मा, अशोक सेमवाल, रामू भाटी और सोनू सिंघल समेत कई गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग रहा।
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा की इस सराहनीय पहल से रक्तदान के महत्व को बढ़ावा मिला और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की बात कही, जिससे समाज में स्वास्थ्य और सेवा का संदेश फैले।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।