नई दिल्ली (27 फरवरी, 2025): दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक आतिशी को दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दे दी है। 27 फरवरी 2025 को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है क्योंकि वह विपक्ष की पार्टी की नेता हैं।
आतिशी आम आदमी पार्टी की प्रमुख नेताओं में से एक हैं। अब वह विधानसभा में विपक्ष का नेतृत्व करेंगी। यह फैसला दिल्ली विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में घोषित किया गया, जिसमें कहा गया कि यह नियुक्ति “नेता प्रतिपक्ष (वेतन और भत्ते) अधिनियम, 2001” के तहत की गई है। अधिसूचना की प्रतियां दिल्ली के सभी सांसदों, विधायकों, लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय, गृह मंत्रालय, चुनाव आयोग और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी गई हैं।
आतिशी की इस नियुक्ति को दिल्ली की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है, क्योंकि यह ऐसे समय में हुआ है जब आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार के बीच कई मुद्दों को लेकर तनाव बना हुआ है। अब आतिशी बतौर नेता प्रतिपक्ष दिल्ली सरकार के फैसलों पर विपक्ष की आवाज बुलंद करेंगी।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।