संगीत महोत्सव में गूंजे सुर, महाशिवरात्रि पर हुआ भव्य आयोजन | Sargam Mandir

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (27 फरवरी, 2025): राजधानी में स्थित सरगम मंदिर द्वारा 61वां महाशिवरात्रि संगीत सम्मेलन 2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सरगम मन्दिर के संस्थापक स्वर्गीय पंडित जगदीश मोहन द्वारा की गई थी इस भव्य कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत के प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजीव कुमार थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में टॉरस ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन विनय चौधरी उपस्थित रहे। इनके अलावा सरगम मन्दिर की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष रागिनी प्रताप, उपाध्यक्ष प्रोफेसर पी. के. भटनागर, सचिव डॉ. दीपक शर्मा, उपसचिव डॉ मधुर लता और संरक्षक के रूप में डॉ अशोक श्रीवास्तव तथा मुकेश सिंह भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को चार चांद लगाए ।

इस अवसर पर विभिन्न कलाकारों को ‘स्वरश्री सम्मान’ से नवाजा गया। सम्मानित होने वाले कलाकारों में पंडित मुकुल कुलकर्णी (वोकल), पंडित अभय रुस्तम सपोरी (संतूर वादक एवं संगीतकार), पंडित राम कुमार मिश्रा (तबला), पंडित देवेंद्र वर्मा (हारमोनियम) और पंडित प्रदीप सरकार (तबला) शामिल थे।

कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। सभी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संतूर, तबला और हारमोनियम की जुगलबंदी ने समां बांध दिया, वहीं शास्त्रीय गायन ने श्रोताओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराई।

इस आयोजन में जय भारत, रोटरी क्लब और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी सहयोग दिया। टेन न्यूज नेटवर्क ने कार्यक्रम के अंतर्गत मीडिया पार्टनर की भूमिका अदा की। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित यह सम्मेलन संगीत के प्रति समर्पण और भारतीय संस्कृति की समृद्धि को दर्शाता है। आयोजकों ने इसे सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ अशोक श्रीवास्तव और श्वेता सिंह ने बहुत ही सुंदर तरीके से किया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।