शिवम भाटी ने SSC में 183वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा, (26 फरवरी 2025): गौतमबुद्ध नगर जिले के कठेहरा गांव के होनहार छात्र शिवम भाटी ने एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया 183वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है, और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

शिवम भाटी आर्म्ड फोर्सेज हेडक्वार्टर, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस में जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) के पद पर नियुक्त हुए हैं। यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है, जिसने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे गांव को गर्व महसूस कराया है। उनके पिता कर्मवीर भाटी, जो राशन की दुकान चलाते हैं, ने बेटे की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि शिवम ने पूरे परिवार का सपना साकार कर दिया है।

गांव में शिवम की सफलता को लेकर जश्न का माहौल है। लोगों ने मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर उनका स्वागत किया। इस खुशी के मौके पर गांव के गणमान्य लोग, जिनमें मनीष भाटी बी.डी.सी, ज्ञानवती देवी, विनोद चंदीला, ओमवीर भाटी, अभिषेक भाटी, अंश भाटी, यश भाटी समेत कई लोग शामिल थे, बधाई देने पहुंचे।

शिवम भाटी की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य को पाने की सच्ची लगन हो तो कोई भी बाधा सफलता के मार्ग में रोड़ा नहीं बन सकती। उनकी सफलता अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनेगी, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।