New Delhi News (25 November 2026): दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक कैफे के अंदर 22 वर्षीय युवती के साथ कथित गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने ही सहकर्मियों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी सभी एक ही कैफे में काम करते हैं। सोमवार रात युवती अपने सहकर्मियों के साथ पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित साल्तानाते कैफे में आयोजित पार्टी में शामिल होने पहुंची थी। कैफे रात करीब 11:30 बजे बंद हो गया था, लेकिन इसके बावजूद पार्टी जारी रही। बताया जा रहा है कि समूह में शामिल एक व्यक्ति के पास कैफे की चाबी थी, जिसके कारण सभी लोग अंदर ही मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी में शराब पीने और डांस करने का सिलसिला चलता रहा।
पीड़िता का आरोप है कि पार्टी के दौरान दो पुरुषों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि समूह में मौजूद अन्य लोगों ने आरोपियों की मदद की। बताया गया है कि सभी लोग मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे कैफे से बाहर निकले। घटना के बाद पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके आधार पर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस पीड़िता के आरोपों और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत चार पुरुषों और दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, बाकी तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि पार्टी के दौरान वास्तव में क्या-क्या हुआ और घटना में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका क्या थी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।