उत्तर प्रदेश स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप 2026 में दमखम दिखाएंगे गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ी
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (24/11/2026): उत्तर प्रदेश स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप 2026 में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। फिरोजाबाद स्थित बवंबरी इंटरनेशनल स्कूल में 29 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में जिले की टीम बालक और बालिका वर्ग की विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लेगी।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश और रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन फिरोजाबाद के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे। गौतमबुद्ध नगर की टीम अंडर-11 बालक, अंडर-11 बालिका, सीनियर बालक और सीनियर बालिका वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेगी।
जिला टीम का चयन 22 और 23 अप्रैल 2026 को ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में आयोजित जिला रोल बॉल चैंपियनशिप के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता की तैयारी कराने के लिए 26 से 28 नवंबर तक समसारा द वर्ल्ड अकादमी में विशेष अभ्यास शिविर आयोजित किया जाएगा।
चार वर्गों में चुने गए खिलाड़ी
अंडर-11 बालक वर्ग की टीम में स्नितिक प्रताप सिंह, रुद्र रौथाण, दिव्यांश पांडेय, सात्विक आर्य, डिवीत कपूर, आदित्य त्यागी, रोहिताक्ष सिंघल, रुद्रांश राज, अक्षज पराशर, धुर्वीत गोयल, परीक्षित ठाकुर और युवराज पांडेय को शामिल किया गया है।
अंडर-11 बालिका वर्ग में अमायरा बंसल, अनैशा चौहान, स्वस्तिक मित्तल, अद्विका गुप्ता, सोनम चौधरी, प्राणवी गोयल, अनया गुप्ता, भूमि चौहान, अम्बिका मनकोटिया, सानवी भाटी और अवांशी कौशिक को टीम में जगह मिली है।
वहीं, सीनियर बालक वर्ग की टीम में मिलिंद शर्मा, रोहन चौहान, आशीष, ऋषभ सारस्वत, श्रेयस सिंह, विक्की गौतम, ध्रुव गोयल, अनुज रावल, शिवम वर्मा और यश नगर शामिल हैं। सीनियर बालिका वर्ग में विधि बंसल, डीजा नरूला, दक्षा देवल, तनिष्का तंवर और आरोही चिरनिया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
रविकांत ठाकुर को मुख्य कोच की जिम्मेदारी
प्रतियोगिता के लिए जिला टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी वरिष्ठ कोच रविकांत ठाकुर को सौंपी गई है। उनके साथ राजकुमार, धर्मेंद्र कुमार और नीति कोच एवं मैनेजर के रूप में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। अभ्यास शिविर के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक, तालमेल और प्रतियोगिता की रणनीति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष अधिवक्ता मोहित दलगीर और महासचिव रजनीकांत ठाकुर ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। खिलाड़ियों के अभिभावकों ने भी टीम का उत्साह बढ़ाते हुए सभी को जीतकर लौटने की शुभकामनाएं दीं।
पिछले वर्ष भी जिले की टीम ने किया था शानदार प्रदर्शन
मुख्य कोच रविकांत ठाकुर ने पिछले वर्ष की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि गौतमबुद्ध नगर की अंडर-11 बालक टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था, जबकि अंडर-11 बालिका टीम उपविजेता रही थी। वहीं, सीनियर बालक वर्ग की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष भी जिले के खिलाड़ी अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के दम पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे और गौतमबुद्ध नगर का नाम रोशन करेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।