नवरत्न फाउंडेशन्स की ‘किक करो’ टीम की दिशू का यूपी फुटबॉल टीम में चयन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (24/11/2026): प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर ग्रेटर नोएडा की एक होनहार छात्रा ने खेल जगत में अपनी पहचान बनाई है। राजकीय महिला इंटर कॉलेज, होशियारपुर की कक्षा आठवीं की छात्रा कुमारी दिशू का उत्तर प्रदेश की फुटबॉल टीम में चयन हुआ है। आगरा में आयोजित चयन शिविर में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। अब दिशू गुवाहाटी में होने वाली राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

दिशू की इस उपलब्धि से नवरत्न फाउंडेशन्स में खुशी का माहौल है। दरअसल, दिशू संस्था की ओर से संचालित ‘किक करो फुटबॉल टीम’ का हिस्सा हैं। नवरत्न फाउंडेशन्स इस टीम को आर्थिक सहयोग और संरक्षण प्रदान कर रहा है, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें।

दिशू की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें फुटबॉल से जोड़ने में श्रीमती दीपा चौधरी की अहम भूमिका रही है। वहीं, पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल कोच अनादि बरुआ के मार्गदर्शन और अनुशासित प्रशिक्षण ने उनकी खेल प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

नवरत्न फाउंडेशन्स के अध्यक्ष डॉ. अशोक श्रीवास्तव ने दिशू की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिशू राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने शानदार खेल का प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश और शहर का नाम रोशन करेंगी। दिशू का राष्ट्रीय टीम तक पहुंचना न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सही मार्गदर्शन और संस्थागत सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर मिल सकता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।