बीटा-1 में जनगणना जागरूकता अभियान, हरी झंडी दिखाकर लोगों को किया जागरूक
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (24/11/2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में आरडब्ल्यूए की ओर से जनगणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की गई और सेक्टरवासियों से जनगणना एवं स्व-गणना में भाग लेने की अपील की गई।
इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के DGM विजय रावल, सहायक प्रबंधक कुलदीप शर्मा और गौरव बघेल मौजूद रहे। अधिकारियों और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने लोगों से जनगणना की प्रक्रिया पूरी करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का आग्रह किया।
आरडब्ल्यूए सेक्टर बीटा-1 की अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी और कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी ने कहा कि जनगणना केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से देश के विकास की योजनाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए सचिव ओम प्रकाश शर्मा, चौधरी जयपाल सिंह, विद्या देवी, सुनील भाटी, एसके सैनी, महेंद्र सिंह, मागेराम शर्मा, विकास भाटी, राकेश पाल, राहुल नंबरदार, सुनील गुप्ता, प्रेम वीर, प्रमोद कुमार सहित अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
अभियान के माध्यम से लोगों को “हमारी जनगणना, हमारा विकास” का संदेश देते हुए स्व-गणना में सहयोग करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।