गैस सिलेंडर हादसे में पिता-पुत्र की मौत, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने CM से मांगी आर्थिक मदद
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (24/11/2026): ग्रेटर नोएडा के जेवर विधानसभा क्षेत्र के दयानतपुर गांव में गैस सिलेंडर लीकेज से हुए दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। हादसे में जान गंवाने वाले वीरपाल सिंह और उनके 24 वर्षीय बेटे अभिषेक सिंह के परिवार से मिलने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
इस हादसे में अभिषेक सिंह की पत्नी काजल देवी और उनका दो वर्षीय बेटा आदित्य भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों का उपचार जारी है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत और दो अन्य के घायल होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे ने परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक चुनौतियां भी खड़ी कर दी हैं। बताया गया है कि परिवार में आगामी 1 दिसंबर को वीरपाल सिंह की बेटी की शादी निर्धारित थी, लेकिन इस दुर्घटना ने विवाह की तैयारियों और परिवार की खुशियों को गहरे सदमे में बदल दिया।
घटना पर दुख जताते हुए विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि एक ही परिवार के दो सदस्यों को खोना बेहद पीड़ादायक है। इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे।

वहीं, पीड़ित परिवार को आर्थिक राहत दिलाने के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर वीरपाल सिंह और अभिषेक सिंह के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही हादसे में घायल काजल देवी और मासूम आदित्य के बेहतर उपचार तथा परिवार को आवश्यक मदद उपलब्ध कराने के लिए भी संबंधित अधिकारियों के स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। परिवार पर एक साथ आई इस त्रासदी के बीच अब परिजनों को घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और सरकारी सहायता मिलने की उम्मीद है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।