समाजसेवा में योगदान के लिए पांच हस्तियां सम्मानित, गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने किया सम्मान
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (23/11/2026): समाजसेवा, जनकल्याण और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच विशिष्ट व्यक्तित्वों को गौतमबुद्ध नगर विकास समिति ने सम्मानित किया। यह सम्मान समाज के प्रति उनके समर्पण, जनहित में किए जा रहे कार्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए प्रदान किया गया।
सम्मानित होने वालों में डॉ. रंजन तोमर (अध्यक्ष, नोवरा), प्रो. राजेश सहाय (संस्थापक, नोफा), रजनी कटारिया (हेल्पिंग हैंड्स), प्रिंस शर्मा (चैलेंजर्स ग्रुप) और सुजीत दासगुप्ता (सचिव, नोफा) सुरोजित दासगुप्ता (महासचिव नोफ़ा) शामिल रहे।
समिति की ओर से सभी सम्मानित व्यक्तित्वों के सामाजिक योगदान और जनसेवा के प्रति उनके निरंतर प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। वहीं, समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय और सचिव अनूप सोनी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
समिति का मानना है कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित व्यक्तियों और उनके प्रयासों को पहचान देना तथा प्रोत्साहित करना बेहद जरूरी है। ऐसे लोग न केवल दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं, बल्कि समाज में सामूहिक सहभागिता, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत करते हैं।
गौतमबुद्ध नगर विकास समिति ने सभी सम्मानित व्यक्तित्वों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक योगदान और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।