यूपी पुलिस ने असदुद्दीन ओवैसी को समझ लिया SC का जज!, दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Uttar Pradesh News (21/11/2026): उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार को पुलिस की एक बड़ी चूक सामने आई, जिसने पूरे पुलिस महकमे को असहज कर दिया। दरअसल, AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) को पुलिसकर्मियों ने गलती से गार्ड ऑफ ऑनर (Guard of Honour) दे दिया। बताया जा रहा है कि यह सलामी सर्किट हाउस में आने वाले सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश (Judge) के लिए निर्धारित थी, लेकिन पुलिसकर्मियों की गलतफहमी के चलते ओवैसी को ही जज समझ लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, असदुद्दीन ओवैसी शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे अपने काफिले के साथ सहारनपुर स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। उनके काफिले के पहुंचते ही वहां तैनात पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए। जैसे ही ओवैसी अपनी गाड़ी से नीचे उतरे, पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देना शुरू कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के एक जज के आगमन को लेकर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी और उसी दौरान यह भ्रम की स्थिति पैदा हुई। पुलिसकर्मियों ने ओवैसी को जज समझकर उन्हें ही सलामी दे दी। इस दौरान ओवैसी ने भी गार्ड ऑफ ऑनर स्वीकार किया और बिना कुछ कहे सांसद चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) के साथ सर्किट हाउस के अंदर चले गए।

बाद में जब इस मामले की जानकारी पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। पुलिस की इस चूक को लेकर विभाग में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

ओवैसी बोले—‘मुझे जानकारी नहीं थी’

गार्ड ऑफ ऑनर लेने को लेकर असदुद्दीन ओवैसी का बयान भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। ओवैसी ने कहा, “मुझे जानकारी नहीं थी, मुझे बोला गया तो मैं खड़ा हो गया।”

सर्किट हाउस से निकलने के बाद ओवैसी सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ उनके छुटमलपुर स्थित आवास के लिए रवाना हुए।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।