देवउत्थान एकादशी पर ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 में निकली भव्य प्रभात फेरी

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (21 नवंबर 2026): देवउत्थान एकादशी के पावन अवसर पर शनिवार सुबह ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 में भव्य नाम संकीर्तन प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। सुबह 4 बजे मंदिर प्रांगण से शुरू हुई इस प्रभात फेरी में सेक्टर के सैकड़ों लोगों और परिवारों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सर्द मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोग प्रभात फेरी में शामिल हुए और भगवान विष्णु के जागरण के अवसर पर भक्ति भाव प्रकट किया।

प्रभात फेरी के दौरान संकीर्तन मंडली ने पूरे सेक्टर की गलियों में भगवान के नाम का गुणगान किया। स्थानीय निवासियों ने अपने घरों से संकीर्तन टोली का स्वागत किया और फूलों की वर्षा की। पूरे सेक्टर में धार्मिक और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कई परिवार प्रभात फेरी में शुरुआत से अंत तक शामिल रहे, जबकि कुछ लोग अपनी-अपनी गलियों तक इस आयोजन का हिस्सा बने।

कार्यक्रम का संचालन और व्यवस्थाएं अतुल कृष्ण आनंद ने संभाली, जबकि अध्यक्षता सुशील ने की। इस अवसर पर ठाकुर रोशनी सिंह, कमलेश मावी, नीतीश उपाध्याय, सुरेश बक्शी, डॉ. गजेंद्र सिंह, नीतू चौहान, अरुण चौहान, दिनेश तोमर, कमल पांडे, राजेश, जवाहिर, प्रमोद सहित सेक्टर के कई गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ समाजसेवी मौजूद रहे।

आयोजकों और स्थानीय निवासियों ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए अगले वर्ष इसे और बड़े स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया। लोगों ने उम्मीद जताई कि भगवान विष्णु की कृपा पूरे वर्ष सेक्टरवासियों पर बनी रहेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।