Noida News (19/11/2026): जनगणना-2027 में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए फोनरवा ने बुधवार को अपने कार्यालय में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। बैठक में नोएडा के निवासियों को स्व-गणना (Self Enumeration) के प्रति जागरूक करने और इस अभियान को प्रत्येक सेक्टर और आवासीय सोसाइटी तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।
बैठक में नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी एवं जनसंख्या गणना के प्रभारी इंदु प्रकाश ने जनगणना की प्रक्रिया और स्व-गणना के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की जा रही है। इस दौरान नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार और आवास से जुड़ी निर्धारित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं।
फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने सभी आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से अपने-अपने सेक्टरों और सोसाइटियों में अभियान का प्रचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना के सही आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
फोनरवा महासचिव केके जैन ने कहा कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। इससे मिलने वाले आंकड़ों के आधार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, परिवहन और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास की योजनाएं तैयार की जाती हैं। उन्होंने आरडब्ल्यूए से व्हाट्सऐप ग्रुप, सूचना पट्ट और सामुदायिक बैठकों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया।
बैठक में कोषाध्यक्ष पवन यादव, लाटसाहब लोहिया, संजय चौहान, अशोक शर्मा, विनोद शर्मा, जीएस सचदेवा, अनीता, भूषण शर्मा, राजीव चौधरी, वीएस नेगी, मोहिंदर सिंह, आरके सिंह, सुभाष भाटी, दिनेश भाटी, प्रदीप कुमार, उत्कर्ष पांडे, प्रियेश कुमार गौर और राजीव रंजन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। फोनरवा ने जनसहभागिता के जरिए जनगणना-2027 को सफल बनाने में पूरा सहयोग देने की बात कही।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।