बड़ी खबर: लाजपत नगर में भीषण आग, एक की मौत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (19 November 2026): राजधानी दिल्ली के दक्षिणी इलाके लाजपत नगर-2 में बुधवार को एक इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से 23 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। आग लाजपत नगर-2 स्थित जी-5 बिल्डिंग में लगी थी। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं।

हादसे के वक्त इमारत के अंदर कई लोग मौजूद थे, जो आग और धुएं के कारण अंदर ही फंस गए थे। पुलिस और दमकल कर्मियों ने संयुक्त अभियान चलाकर सभी फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।