नोएडा में 6.5 लाख रुपये की तीन घोड़ियां चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (18/11/2026): नोएडा के गढ़ी चौखंडी गांव में बाइक सवार तीन संदिग्धों ने एक परिवार की तीन घोड़ियां चोरी कर लीं। चोरी हुई घोड़ियों की कुल कीमत करीब 6.5 लाख रुपये बताई गई है। घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर फेज-3 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गढ़ी चौखंडी के कृष्णा विहार की गली नंबर दो में रहने वाले विकास शादी-समारोहों में घोड़ी उपलब्ध कराकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके पास तीन घोड़ियां थीं, जिनमें एक की कीमत तीन लाख, दूसरी की दो लाख और तीसरी की डेढ़ लाख रुपये थी।

बताया गया कि रविवार रात परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान चोर तीनों घोड़ियों को लेकर फरार हो गए। सुबह उठने पर घोड़ियां गायब मिलीं तो परिवार ने आसपास तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद CCTV फुटेज खंगाली गई, जिसमें बाइक सवार तीन संदिग्ध एक-एक कर घोड़ियों को ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

घटना के बाद से परिवार परेशान है। पीड़ित का कहना है कि घोड़ियों के जरिए ही उनके परिवार की रोजी-रोटी चलती थी। अब उनके सामने घर का खर्च चलाने और बच्चों के पालन-पोषण की चिंता खड़ी हो गई है। परिवार ने पुलिस से CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और घोड़ियों की बरामदगी की मांग की है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।