Noida News (17/11/2026): सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के ट्रक मार्केट में सोमवार देर रात एक सीएनजी कार में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। कार के अंदर मौजूद एक युवक आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
घटना रायपुर तिराहे के पास की है। बताया जा रहा है कि युवक कार में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान बीड़ी पीने के कारण कार में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। कार सीएनजी से चलती थी। आग लगने के बाद उसमें धमाका होने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, आग लगने की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद कार की तलाशी लेने पर अंदर एक युवक बुरी तरह झुलसी हुई हालत में मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
पुलिस मृतक की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही कार और घटना के समय वहां मौजूद लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।