Ghaziabad News (17/11/2026): लोनी के चिरौड़ी बाजार में महिला से सोने की चेन लूटने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को चिरौड़ी चौकी बैरियर के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चेन लूट की वारदात में शामिल दो बदमाश बाइक से बागपत की ओर से आ रहे हैं। पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक फिसल गई। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शामली जिले के झिंझाना निवासी दीपक के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी हरिप्रकाश निवासी बिरालियान, शामली फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है। पूछताछ में दीपक ने अपने साथी के साथ मिलकर चिरौड़ी बाजार में महिला से चेन लूटने की बात स्वीकार की है।
मुठभेड़ के बाद आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपनी गलती पर पछतावा जताते हुए दोबारा ऐसा अपराध नहीं करने की बात कह रहा है। वीडियो में आरोपी अपने बच्चों की कसम खाते हुए कहता है कि अब जिंदगी में कभी ऐसा काम नहीं करेगा।
गौरतलब है कि 31 अक्टूबर को डगरपुर गांव निवासी मोनिका चिरौड़ी बाजार में खरीदारी करने आई थीं। कार के पास लौटते समय बाइक सवार दो बदमाश उनके गले से करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।