ग्रेटर नोएडा में पार्किंग विवाद में महिला से मारपीट, किराएदारों को भी पीटा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (16/11/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख गांव में बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान एक युवक ने महिला के साथ मारपीट की और उसे कई थप्पड़ मारे। महिला को बचाने पहुंचे किराएदारों के साथ भी युवक ने मारपीट की। इतना ही नहीं, उनकी मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ कर दी।

घटना रविवार शाम बिसरख थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि बाइक पार्किंग को लेकर महिला और युवक के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने महिला पर थप्पड़ बरसाए।

महिला के साथ मारपीट होते देख वहां मौजूद किराएदार बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि युवक ने उनके साथ भी मारपीट की और उनकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद बिसरख थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी रणजीत सिंह के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।