ग्रेटर नोएडा में रिश्तेदार बनकर ऑटो चालक से 10 हजार रुपये की ठगी

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (16/11/2026): ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। एक ठग ने खुद को रिश्तेदार बताकर ऑटो चालक से 10 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने पहले खाते में 12 हजार रुपये भेजने का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाया और फिर अलग-अलग किस्तों में रकम वापस मांग ली। पीड़ित को जब तक सच्चाई पता चली, तब तक उसके खाते से पैसे निकल चुके थे।

पीड़ित जुगल किशोर मूल रूप से अमरोहा के रहने वाले हैं और फिलहाल ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा में रहते हैं। वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का खर्च उठाते हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने बेटे का रिश्ता तय किया था।

घटना के दौरान रात में उनका मोबाइल फोन बेटे के पास था। इसी बीच एक अनजान व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को रिश्तेदार बताते हुए कहा कि उसने जुगल किशोर के खाते में 12 हजार रुपये भेजे हैं। भरोसा दिलाने के लिए आरोपी ने भुगतान का स्क्रीनशॉट भी भेज दिया। इसके बाद उसने रकम वापस करने के लिए कहा।

आरोपी के कहने पर जुगल किशोर ने दूसरे नंबर पर दो-दो हजार रुपये करके पांच बार में कुल 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब आरोपी ने दो हजार रुपये और भेजने को कहा, तो खाते में कम बैलेंस होने का संदेश आया। इसके बाद उन्होंने अपना बैंक खाता चेक किया, जहां 12 हजार रुपये आने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।

ठगी का एहसास होने पर जुगल किशोर ने आरोपी को फोन किया, लेकिन तब तक उनका नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था। पीड़ित ने बीटा-2 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।