महिला सशक्तिकरण की नई दिशा: सीपी लक्ष्मी सिंह ने किया IEEMA बूथ का उद्घाटन

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा, (24 फरवरी 2025): गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने आज ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित 16वीं ELECRAMA 2025 प्रदर्शनी में प्रतिभाग करते हुए इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IEEMA) बूथ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित ‘वूमेन इन पावर कॉन्क्लेव’ में उन्होंने “Fireside Chat- Beyond Boundaries: Women, Leadership and the Future of Power” विषय पर संवाद किया और महिलाओं के नेतृत्व, शक्ति और भविष्य को लेकर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं की नेतृत्व में बढ़ती भूमिका, घर और कार्यस्थल पर साझा जिम्मेदारियों की आवश्यकता पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अवसरों को अपनाने की सलाह दी, जिससे वे अपने करियर और पारिवारिक जीवन के बीच संतुलन बना सकें और उन्हें किसी एक को चुनने की बाध्यता न हो।

सीपी लक्ष्मी सिंह ने यह भी बताया कि उनका उद्देश्य महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर देना है और इसी दिशा में गौतमबुद्ध नगर पुलिस बल में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें हर क्षेत्र में सक्रिय रूप से शामिल करना समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है।

गौतमबुद्ध नगर में महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विशेष पहल की गई हैं, जिससे पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सामुदायिक पुलिसिंग के प्रयासों को भी सशक्त बनाया गया है, जिससे महिलाओं को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने में सहायता मिले। इस कॉन्क्लेव के माध्यम से महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देने और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने की आवश्यकता को रेखांकित किया गया।

यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जहां विभिन्न क्षेत्रों से आईं महिलाएं अपने अनुभव साझा कर एक नए सशक्त भविष्य की ओर अग्रसर हुईं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।